अजब-गजब: अंतरिक्ष से सबसे करीब धरती की ये जगह है, आज तक नहीं पहुंच पाया कोई इंसान, माना जाता है इस खास चीज का कब्रिस्तान

  • प्वाइंट निमो द्वीप अंतरिक्ष से सबसे करीब स्थित है
  • सिर्फ 250 मील की दूर रह जाते हैं अंतरिक्ष यान
  • कहा जाता है अंतरिक्ष यानों का कब्रिस्तान

Anchal Shridhar
Update: 2024-02-04 14:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की दौड़ भाग भरी ज़िंदगी में लोगों का ऐसी जगह पर जाने का मन होता है जहां पर सुकून और शांति हो। हालांकि दुनिया में आप घूमने के लिए जाएं, लोगों की मौजूदगी तो होती ही है। आज आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां न कोई रहता है या यूं कहें कि पहुंच ही नहीं पाता है।

आपने आजतक इस जगह के बारे में शायद ही सुना होगा। यहां से धरती और अंतरिक्ष की दूरी बहुत कम रह जाती है। यहां तक की इस जगह से धरती की नज़दीकी जगह पर जाने के मुकाबले अंतरिक्ष पर जाना ज्यादा आसान है।

केवल 250 मील रह जाता है अंतरिक्ष

हम जिस स्थान की बात कर रहे हैं वहां से अंतरिक्ष की दूरी केवल ढाई सौ मील है। इस जगह का नाम प्वाइंट निमो द्वीप है। इसे समुद्र का केंद्र भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और उस पर रहने वाले अंतरिक्ष यात्री सिर्फ 250 मील की दूरी पर रह जाते हैं। वहीं इसके सबसे नज़दीक जमीन पर जो जगह है उसका नाम ड्यूसी द्वीप है। ड्यूसी द्वीप जहां से धरती 1600 मील से भी ज्यादा दूरी पर है, लेकिन अंतरिक्ष केवल 250 मील दूर है। प्वाइंट निमो से यदि धरती के सबसे पास वाले हिस्से पर पहुंचने के उलट यदि ऊपर की ओर जाया जाए, तो अंतरिक्ष पहुंचा जा सकता है। इस द्वीप पर इतनी शांति रहती है कि यहां यदि सन्नाटा इतना भयानक होता है कि चट्टान टूटने की आवाज से भी रुह कांप जाए।

प्रशांत महासागर में मौजूद इस द्वीप को अंतरिक्ष यानों का कब्रिस्तान भी कहते हैं। लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह पर साल 1971 से लेकर 2016 के बीच इस जगह पर 260 से भी ज्यादा अंतरिक्ष यान दफ़न किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News